ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: August 27, 2026 03:58 PM IST
  • Updated: August 27, 2026 03:59 PM IST
राज्य

रक्षाबंधन पर सावधान रहिए चल रहा मिठाईयों में मिलावट का खेल

रूद्रपुर प्रशासन ने मिलावटी मिठाई पकड़ी, लगाया लाखों का जुर्माना


रुद्रपुर। मिठाई और मावे में मिलावट के खिलाफ प्रशासन ने अब तक की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। तहसील बाजपुर के सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर मिठाई की दुकानों और निर्माण स्थल पर छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के मिठाई कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
छापेमारी के दौरान टीम को एक घर में मिलावटी मिठाई और मावा तैयार किए जाने की जानकारी मिली। मौके से बड़ी मात्रा में तैयार मिठाई, मावा और नकली मावा तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल बरामद किया गया। प्रशासन की टीम ने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल भी लिए और मानकों के विपरीत पाए गए खाद्य पदार्थों को मौके पर ही नष्ट कराया। कार्रवाई के दौरान स्वीट्स पर भी टीम ने निरीक्षण किया. यहां करीब 50 किलो ऐसा खोया और छैना से बनी मिठाइयां मिलीं, जिनमें गंदगी और कीड़े-मकोड़े पाए जाने की जानकारी सामने आई. टीम ने संबंधित खाद्य पदार्थों को नष्ट कराया. खोये के सैंपल लिए गए और साफ-सफाई से संबंधित नियमों के उल्लंघन पर चालान की कार्रवाई की गई.इसके बाद टीम एक और स्वीट्स पर पहुंची, यहां मिल्क पाउडर और रिफाइंड ऑयल से तैयार किया जा रहा कथित मिलावटी मावा और उससे बनाई गई मिठाइयां बरामद हुईं। बताया गया कि दुकान संचालक ने स्वयं स्वीकार किया कि मिल्क पाउडर और रिफाइंड से मिलावटी मावा तैयार किया जा रहा था। मौके से करीब 80 किलो मिलावटी खोया, 40 किलो मिलावटी बर्फी और 1.5 क्विंटल मिलावटी केक बरामद किया गया।
इसके बाद खाद्य विभाग की टीम ने आवश्यक सैंपलिंग की और दुकान संचालक की मौजूदगी में तैयार मिठाइयों तथा मावे को नष्ट कराया। प्रशासन की ओर से संबंधित प्रतिष्ठान पर एक लाख रुपये तक के जुर्माने की कार्रवाई की गई है। खाद्य विभाग द्वारा अन्य वैधानिक कार्रवाई भी अलग से की जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मिलावटी मिठाई और मिलावटी खाद्य पदार्थ तैयार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्यौहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×