ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: August 26, 2026 02:37 PM IST
राज्य

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट

देहरादून। मौसम विभाग ने 7 दिन का मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार एक सितंबर तक उत्तराखंड में बारिश होती रहेगी।जिसे देखते हुए कहीं भारी तो कहीं बहुत तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार 27 अगस्त को मौसम विभाग ने राज्य के पर्वतीय जिलों में गर्जना और बिजली चमकने के साथ बारिश के तेज से बहुत तेज दौर होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य के पर्वतीय जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी होगी। हरिद्वार और उधम सिंह जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार 28 अक्टूबर को रक्षा बंधन के दिन भी बारिश की संभावना जताई है। पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। शनिवार 29 अगस्त को पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी जनपद उधम सिंह नगर में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। हरिद्वार जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। अगस्त महीने का समापन भी बारिश के साथ होगा। मौसम विभाग के अनुसार 30 अगस्त को उत्तराखंड के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। मौसम विभाग ने चेताया है कि इन दिन देहरादून, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, उधम सिंह नगर और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी। ऐसा ही मौसम अगस्त महीने के आखिरी दिन यानी 31 अगस्त को भी रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सितंबर का स्वागत भी बारिश से होगा। मंगलवार एक सितंबर को उत्तराखंड के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×