रुड़की। पिरान कलियर में उर्स के दौरान युवती से छेड़छाड़ को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। कुछ ही देर में दोनों गुटों में मारपीट होने लगी। इसी बीच किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया गया है कि काफी देर तक दोनों गुटों में लात-घूंसे चलते रहे, फिलहाल पुलिस पूरे मामले जांच में जुटी हुई है।
पिरान कलियर में स्थित दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स/मेले में 26 अगस्त बुधवार को बड़ी रोशनी के मौके पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवती से छेड़छाड़ को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे और मारपीट होने लगी। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं उर्स/मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो अब्दाल साहब रोड की तरफ का है। वहां पर एक युवती के साथ कथित तौर पर एक मनचले युवक ने छेड़छाड़ की है। वहीं, युवती के साथ मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया तो मामला कहासुनी तक पहुंच गया। इसके बाद ये कहासुनी विवाद में बदल गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के कई युवक एक-दूसरे पर टूट पड़े और मौके पर जमकर मारपीट हुई।
काफी देर तक लात-घूंसे चलते रहे। इस दौरान किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा शुरू हो गई है। उर्स के चलते पिरान कलियर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात होने और चप्पे-चप्पे पर निगरानी के दावों के बीच मेले में इस तरह खुलेआम मारपीट होना पुलिस व्यवस्था के लिए चुनौती माना जा रहा है। हालांकि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस कर रही है मामले की जांचरू एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik