रूड़की। रुड़की के मंगलौर में दवाई कंपनी में कार्यरत महिला सुपरवाइजर के साथ मारपीट छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। महिला के साथ की गई मारपीट सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला सुपरवाइजर रुड़की के कृष्ण नगर निवासी है।
दवाई कंपनी मंगलौर के झबरेड़ा मार्ग पर स्थित है। महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह गुरुवार की सुबह अपनी ड्यूटी पर जा रही थी। रास्ते में हिमांशु, तनू, उदित और 5 अन्य अज्ञात लोगों ने उसे जबरन रोक लिया।आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, कपड़े फाड़ दिए और गंभीर अभद्रता की। चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह उसे आरोपियों के चंगुल से बचाया।
जाते-जाते आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। फिल्हाल इस घटनाक्रम की अधिक से अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik