ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: August 26, 2026 02:41 PM IST
अपराध

ज्वैलर्स को लूटने के तीन लुटरे चोरी के माल सहित गिरफ्तार

हरिद्वार। ज्वैलस से हुई लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन शातिर लुटेरेो को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से लूटे गये चांदी के सिक्के, मूर्ति, एप्पल फोन, घटना में प्रयुक्त कैंची व बाइक बरामद की गयी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि बीती 21 अगस्त को प्रदीप कुमार शर्मा पुत्र स्व. धर्मचंद, निवासी शिवलोक कॉलोनी ने कोतवाली रानीपुर पर तहरीर देकर बताया कि रात के समय तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से उनका पीछा कर उनके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया। बदमाश वादी का बैग छीनकर उसमें रखे लगभग 100 ग्राम चांदी के आभूषण, दुकान की चाबियां, एप्पल आईफोन मोबाइल, बीएचईएल मेडिकल कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज लूटकर फरार हो गए। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गयी। लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा बीती रात एक सूचना के आधार पर मटेरियल गेट बीएचईएल के पास संदिग्ध बाइक रोककर उसमें सवार तीनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होने अपना नाम रितिक उर्फ टोपो पुत्र स्व. बिनोद चौधरी, निवासी ग्राम खंजरपुर, थाना मोदीनगर, जनपद गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, सौरभ पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी ग्राम टांडा साहूवाला, थाना बढ़ापुर, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश व राजीव सैनी उर्फ सागर पुत्र अमृत सैनी, निवासी ग्राम चांदपुर, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार बताया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कावड़ मेला के दौरान बैरागी कैंप में दुकान लगाई थी और दुकान का सामान लेने कनखल आते थे, सुनार की दुकान के पास में जहां से इन्होंने देखा कि ज्वेलर्स बूढ़ा व्यक्ति है और उसके संबंध में जानकारी लेना शुरू कर दिया दिनांक 11 अगस्त को भी इन्होंने ज्वेलर्स का पीछा किया था लेकिन उस दिन अपने प्लान में सफल नहीं हो पाए उसके बाद 21 अगस्त की रात सुनार का पीछा करते हुए शिवलोक कॉलोनी पहुंचे। वहां मौका पाकर पहले कैंची से वादी के बैग को लटकाने वाला पटृा काटा गया फिर बैग लूट लिया गया। ज्वैलर्स द्वारा अपना बचाव करने का प्रयास करने पर आरोपियों ने उसके साथ छीनाकृझपटी की कैंची से वार करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद तीनों बदमाश मौके से फरार होकर लूटा गया सामान राजा गार्डन, जगजीतपुर, हरिद्वार स्थित रितिक उर्फ टोपो के कमरे पर ले गए। पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर उक्त कमरे पर पहुंचकर तलाशी ली गई, जहां से घटना में लूटा गया सामान बरामद किया गया।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×