ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: August 27, 2026 03:56 PM IST
अपराध

गंगनहर में डूबकर लापता हुआ युवक,तलाश जारी

रुड़की। पिरान कलियर स्थित दरगाह साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स में अकीदत के साथ शामिल होने आया (19 साल) का आरिश गंगनहर में डूबकर लापता हो गया। हालांकि, जिस सफर पर वह इबादत और जियारत की उम्मीद लेकर घर से निकला था, वही सफर आरिश के परिवार के लिए जिंदगी का सबसे दर्दनाक हादसा बन गया। जैसे ही आरिश के गंगनहर में डूबने की खबर परिजनों को लगी तो उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। फिलहाल जल पुलिस के गोताखोर डूबकर लापता हुए आरिश की तलाश में जुटे हुए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक देहरादून के सेलाकुई मोहल्ला निवासी (19 वर्षीय) आरिश पिरान कलियर दरगाह साबिर पाक के उर्स/मेले में शामिल होने अपने परिवार के साथ आया था। इसी दौरान गंगनहर में नहाते समय अचानक उसका पैर गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते वह तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। आरिश को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर उसे बचाने का प्रयास भी किया। लेकिन पानी के तेज बहाव में बहकर आरिश लापता हो गया। हालांकि सबसे दर्दनाक बात यह है कि आरिश की शादी महज एक साल पहले हुई थी। वहीं, जिस घर में उसकी नई जिंदगी की खुशियां बसनी शुरू हुई थीं। वहां पर अब मातम पसरा हुआ है। वहीं, आरिश के गंगनहर में डूबकर लापता होने के बाद से ही पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हर गुजरते पल के साथ परिवार की उम्मीद और बेचौनी बढ़ती जा रही है। सूचना पर पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची है और गंगनहर में आरिश की तलाश शुरू कर दी गई है। फिलहाल जल पुलिस आरिश की तलाश रही है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×