ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 02, 2025 09:46 PM IST
उत्तराखंड

बारिश से हाल बेहाल, कहीं सड़कें बनी दरिया तो कहीं बाढ़ का सता रहा खतरा

विकासनगर  पछुवादून, जौनसार बावर में बीते दो दिन से लगातार मूसलाधार बारिश जारी है। बारिश से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। कहीं जलभराव तो कहीं सड़कें बंद होने से लोग परेशान हैं। खेतों में पानी भरने से फसलें बर्बाद हो रही हैं, जबकि नदियों के उफान पर आने से तटवर्ती बस्तियों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। मूसलाधार बारिश के बाद विकासनगर की सिनेमा गली, पंजाबी कॉलोनी, सैयद रोड, अस्पताल रोड, मुस्लिम बस्ती, मदीना बस्ती, विद्यापीठ मार्ग पर जल भराव होने से गलियां दरिया बनी नजर आई। गलियों में जलभराव होने से लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाए। सिनेमा गली में दिन भर पानी भरा होने के कारण अधिकांश व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी। सेलाकुई में एसबीआई, शिवमंदिर, ट्रक यूनियन के सामने एनएच तालाब में तब्दील हो गया, जिससे दिन भर यातायात प्रभावित होता रहा। इसके साथ ही जमनपुर रोड, सिडकुल गेट, मिलन चौक, प्रगति विहार में जल भराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×