पौड़ी। व्यापारी को डिजीटल अरेस्ट कर लाखों की ठगी का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें ठगो ने व्यापारी को फोन कर खुद को नारकोटिक्स विभाग का अधिकारी बताया और दावा किया कि उसके नाम से भेजे गये एक पार्सल में ड्रग्स बरामद हुई है। जिसके बाद व्यापारी को गिरफ्तारी और जेल जाने का भय दिखाकर कई दिनों तक डिजीटल अरेस्ट किया गया। हालांकि मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोेटद्वार के गोविंदनगर निवासी एक व्यापारी के पास कुछ दिन पहले एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को नारकोटिक्स अधिकारी बताया। उसने व्यापारी से कहा कि उसके नाम से एक पार्सल आया है। जिसमें ड्रग्स बरामद हुई है। उसने व्यापारी को जेल जाने का भय दिखाकर व्यापारी पर दबाव बनाया। साथ ही मामले का रफाकृदफा कराने के नाम पर व्यापारी से रकम की मांग की। व्यापारी से दबाव में आकर अलगकृअलग किस्तो में आनलाइन 11 लाख रूपये का भुगतान कर दिया। बाद में ठगी का अहसास होने पर व्यापारी ने पुलिस से शिकायत की। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik