ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: August 26, 2026 01:22 PM IST
अपराध

दोहरे हत्याकांड से दहला रूड़की,भाई ने गोलियां बरसाकर अपनी दो सगी बहनों को उतारा मौत के घाट

रुड़की। मंगलवार देर शाम शहर को दहला देने वाले दोहरे हत्याकांड में हमलावर के बेखौफ अंदाज ने पुलिस प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।   देर शाम को दो सगी बहनों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई, जिससे दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। सगी बहनों को इस तरह गोली मारने वाला कोई और नहीं, बल्कि उनका सगा भाई ही बताया जा रहा है। आरोपी ने अपने जीजा को भी गोली मारी है। जीजा की हालात फिलहाल गंभीर है, जिसके हॉस्पिटल ले जाया गया है। पुलिस ने दो मृतक बहनों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले भाई की तलाश की जा रही है।
पहले बड़ी बहन की हत्या करने के बाद बेखौफ हमलावर 15 मिनट में उसकी छोटी बहन के घर पहुंचा और वहां छोटी बहन के साथ उसके पति पर भी गोलियां दागकर फरार हो गया। भाई को दोनों बहनों के चरित्र पर शक था। इसिलिए उसने दोनों की हत्या कर दी।
आमतौर पर पहला कत्ल करने के बाद जहां अपराधी छिपने या भागने का प्रयास करते हैं, वहीं इस वारदात से जाहिर होता है कि हमलावर के सिर पर खून सवार था। वह अंजाम की परवाह किए बिना पैदल ही घटनास्थल से निकला, फिर 15 मिनट के भीतर दूसरी बहन के ठिकाने पर पहुंच गया।हो सकता है कि उसने घटनास्थल के आसपास कोई वाहन खड़ा किया था या पैदल ही करीब डेढ़ किमी दूर दूसरी बहन के घर पहुंचा, यह जांच का विषय है। दूसरी बहन को दरवाजा खोलते ही गोलियों से भूनने के बाद तीसरी हत्या के लिए आगे बढ़ा। उनके पति पर भी ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।एक कत्ल के बाद पूरे इलाके में अलर्ट होना चाहिए था, लेकिन हमलावर का दूसरी वारदात को भी अंजाम दे देना पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सीधा सवाल खड़ा करता है। महज 15 मिनट के फासले पर हुई इन दो सनसनीखेज वारदातों ने यह साबित कर दिया कि हमलावर को कानून या पुलिस का जरा भी खौफ नहीं था।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। वारदात के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। फिलहाल हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। दोहरे हत्याकांड की इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे रुड़की क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि विक्की नाम के युवक ने अपनी दो सगी बहनों की हत्या कर दी है। सूचना पर तत्काल पूरी टीम घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। साथ ही एक व्यक्ति भी घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, मामले की सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×