ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: August 28, 2026 02:52 PM IST
अपराध

देर रात का वाहन रोकर हजारों की नकदी व गहने लूटे

देहरादून। बीती  देर रात कांवली रोड क्षेत्र में एक परिवार से मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
परिवार जन्मदिन की पार्टी से लौट रहा था। आरोप है कि कांवली रोड के पास कुछ युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने उनकी कार रुकवाई। कार रुकते ही आरोपियों ने चालक को कॉलर पकड़कर बाहर खींच लिया और कार की चाबी छीनने का प्रयास किया। इसके बाद करीब 10 से 12 युवकों ने परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी।
महिलाओं और बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों को भी नहीं बख्शा गया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर कार में रखे 50 हजार रुपये नकद, सोने की चेन और तीन मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। हमले में एक युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है।
पीड़ित के अनुसार, 14 अगस्त को भी कुछ युवकों से उनका विवाद हुआ था। इस मामले में आईएसबीटी चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×