ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: August 28, 2026 02:26 PM IST
राज्य

शक्तिपीठ माँ वाराही धाम देवीधुरा में हुआ मुख्यमंत्री का स्वागत

चम्पावत। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ वाराही धाम देवीधुरा में आज आयोजित ऐतिहासिक बग्वाल मेले में प्रतिभाग हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेलीकाप्टर से देवीधुरा पंहुचें, हेलीपैड पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह केड़ा, जिलाधिकारी मनीष कुमार पुलिस अधीक्षक रेखा यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इस मौके पर हेलीपैड पर पारम्परिक लोकनृत्य छोलिया से मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया, इस दौरान पुलिस बल द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, जिलाध्यक्ष भाजपा गोविन्द सिंह सामंत, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्त्ता सतीश चन्द्र पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×