देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार उत्तराखंड में 3 से 8 सितंबर के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तराखंड में तीन से 8 सितंबर के बीच भारी बारिश हो सकती है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार तीन से आठ सितंबर तक राज्य के सभी जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बादल गरजने के साथ ही वज्रपात की आशंका भी है। इधर उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में कई दिन से बारिश जारी है। बारिश ने गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडलों में जमकर तबाही मचाई है। बड़ी संख्या में सड़कें बाधित हैं। संबंधित विभाग लगातार बंद सड़कों को खोलने में लगे है। लेकिन जैसे ही वो सड़क खोल रहे हैं, तभी फिर से लैंडस्लाइड होता है और उनकी मेहनत पर पानी फिर जा रही है। इसके बावजूद कर्मचारी बंद सड़कों को खोलने में जुटे हुए हैं। बारिश ने जनहानि के रूप में अनेक घाव भी दिए हैं।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik