रुद्रपुर। पंतनगर से जयनगर घर लौट रहे बायोटेक कंपनी के कर्मचारी की पत्थरचट्टा क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टीडीसी कार्यालय के सामने पीछे से आए ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मौके पर पहंुची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहंुचाया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक नंदन सिंह बिष्ट के अनुसार, प्रारंभिक जांच में चालक के नशे की हालत में होने की बात सामने आई है और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि 50 वर्षीय महेंद्र पंतनगर स्थित एक बायोटेक कंपनी में कार्यरत थे। वे काम समाप्त करने के बाद अपनी बाइक से घर जयनगर लौट रहे थे। इस बीच पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
ट्रक की टक्कर लगने के बाद महेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान चालक मौके पर रुकने के बजाय ट्रक लेकर फरार होने की कोशिश करने लगा। जिसका पीछा कर लोगों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। उसके बाद चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहंुची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहंुचाया किन्तु डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके साथ ही चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
इस मामले में पंतनगर थाना प्रभारी निरीक्षक नंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि ट्रक चालक को ट्रक सहित हिरासत में ले लिया गया। चालक से पूछताछ की गई है। प्रारंभिक जांच में चालक के नशे की हालत में होने की बात सामने आई है। चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik