ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: August 29, 2026 04:30 PM IST
अपराध

ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

रुड़की। शनिवार सुबह पिरान कलियर रोड पर नौगजे पीर के पास ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने की हुई भीषण टक्कर में (28 वर्षीय) प्रभात की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
बताते चलें, कुछ ही दिनों पहले इसी गांव के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जिनका दर्द अभी कम भी नहीं हुआ था कि एक और घर का चिराग सड़क हादसे में बुझ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और मामले की जांच में जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह करीब 10 बजे पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव निवासी प्रभात गिरी नामक युवक दूध की डेरी पर दूध देकर बहादराबाद से अपने गांव लौट रहा था, जैसे ही वह रहमतपुर स्थित नौगजे पीर के पास पहुंचा तो इसी दौरान सामने की तरफ से आ रहे एक ई-रिक्शा से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि प्रभात गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। देखते ही देखते उसने मौके पर ही दम तोड दिया।
हादसा होने के बाद ई-रिक्शा चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।
प्रभात की मौत की खबर जैसे उसके परिजनों को लगी तो परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, स्थानीय निवासी शिवा गिरी ने बताया कि सड़कों पर गड्ढों के कारण लगातार हादसे होते रहते हैं, लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों की अपनी जान से हाथ धोकर भुगतना पड़ रहा है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से फरार हुए ई-रिक्शा चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×