ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: August 13, 2026 03:26 PM IST
अपराध

सड़क हादसे में महिला की मौके पर दर्दनाक मौत,पति की हालत गंभीर

रुद्रपुर। गुरुवार सुबह रिंग रोड अंडरपास पर  एमेनिटी पब्लिक स्कूल के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 28 वर्षीय महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर सवार करीब पांच वर्षीय बच्चा हादसे में बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार गदरपुर के वार्ड नंबर नौ इस्लामनगर निवासी फरीद अपनी पत्नी गुलाफसा (28) और करीब पांच वर्षीय बच्चे के साथ बाइक से रुद्रपुर की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जब वह एमेनिटी पब्लिक स्कूल के पास रिंग रोड अंडरपास पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। हादसे में गुलाफसा गंभीर रूप से घायल हो गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बाइक चला रहे उसके पति फरीद को भी गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल फरीद को संभाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। बच्चे के सुरक्षित बच जाने से लोगों ने राहत की सांस ली।
 हादसे की सूचना मिलते ही दिनेशपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने हादसे में शामिल डंपर को भी कब्जे में ले लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसे के समय डंपर की गति कितनी थी और चालक की लापरवाही से दुर्घटना हुई या नहीं।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×