रुद्रपुर। जिले के आबकारी विभाग के दो प्रधान आबकारी निरीक्षकों का तबादला पिथौरागढ़ जनपद में कर दिया गया है। आबकारी आयुक्त कार्यालय देहरादून से जारी आदेश के तहत दीपक कुमार दुबे को रुद्रपुर से धारचूला और संतोष कुमार लोहनी को मुनस्यारी भेजा गया है। दोनों अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नई तैनाती पर योगदान नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। आबकारी विभाग में प्रशासनिक एवं प्रवर्तन कार्यों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उत्तराखंड आबकारी आयुक्त कार्यालय देहरादून ने उधम सिंह नगर के रुद्रपुर क्षेत्र में तैनात दो प्रधान आबकारी निरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए है। दोनों अधिकारियों को पिथौरागढ़ जनपद के सीमांत क्षेत्रों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश जारी होने के बाद विभागीय स्तर पर रुद्रपुर में नई तैनाती को लेकर भी प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। आबकारी आयुक्त कार्यालय से 12 अगस्त 2026 को जारी आदेश संख्या 10378 के अनुसार प्रधान आबकारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे का स्थानांतरण क्षेत्र-1 रुद्रपुर, जनपद उधम सिंह नगर से क्षेत्र-3 धारचूला, जनपद पिथौरागढ़ किया गया है। आदेश में कहा गया है कि स्थानांतरित अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। इसी क्रम में जारी दूसरे आदेश संख्या 10388 के तहत प्रधान आबकारी निरीक्षक संतोष कुमार लोहनी को क्षेत्र-1 रुद्रपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर से क्षेत्र-4 मुनस्यारी, जनपद पिथौरागढ़ स्थानांतरित किया गया है। दोनों अधिकारियों को वर्तमान तैनाती स्थल से कार्यमुक्त होकर बिना विलंब नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik