ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: August 06, 2026 03:22 PM IST
अपराध

तेज रफ्तार टैंकर ने तीन छात्रों को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर घायल

रुद्रपुर। काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार टैंकर ने तीन स्कूली छात्रों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 15 वर्षीय छात्र शिवम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने टैंकर और चालक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने छात्र के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसे में घायल वासु और अक्षय आपस में चचेरे-तहेरे भाई हैं। वासु उदय राजेंद्र इंटर कॉलेज, काशीपुर का छात्र है। उसने उस दिन स्कूल से अवकाश लिया था। वह अपने दोनों साथियों को स्कूल छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में तेज गति से आ रहे टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिवम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दोनों अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
शिवम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बरखेड़ी में कक्षा 10 का छात्र था। वह अपने परिवार में पांच भाई-बहनों में चैथे नंबर पर था। उसके पिता मनोज सिंह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसे की सूचना मिलते ही आईटीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त टैंकर और उसके चालक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×