ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: August 06, 2026 03:43 PM IST
अपराध

कांवड़ियों का हंगामा, पुलिसकर्मी पर लगाया गंभीर आरोप

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ लेकर आए कांवड़ियों ने हंगामा किया। उन्होंने ड्यूटी दे रहे एक पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप भी लगाया। मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कांवड़ियों का एक दल पुलिसकर्मियों से उलझता हुआ नजर आ रहा है।

वीडियो हरिद्वार के चंडीघाट चैराहे का बताया जा रहा है, जहां कांवड़ियों का किसी बात को लेकर पुलिसकर्मी से विवाद हो गया। इस दौरान एक कांवड़िए ने वहां मौजूद पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। साथ पुलिसकर्मी पर नशे में होने का आरोप भी लगाया। हालांकि एसपी सिटी ने पुलिसकर्मी के नशे में होने से साफ इंकार किया है। वहीं एसपी सिटी अभय सिंह के मुताबिक बीती चार अगस्त की रात कांवड़ियों को हाईवे पर जाने से रोकने के दौरान कांवड़िए नाराज हो गए थे। सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने उन्हें निर्धारित मार्ग पर जाने के लिए रोका, जिससे कुछ कांवड़िए नाराज हो गए और विवाद की स्थिति बन गई। हालांकि उसके बाद उन्हें समझा बुझाकर वापस भेज दिया गया था। वहीं पुलिसकर्मी का भी मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें नशे की पुष्टि नहीं हुई।
एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि चंडी घाट चैराहा व्यस्ततम चैराहा है। पुलिस कर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी दे रहे थे। तभी थोड़ा सा विवाद हो गया। पुलिस द्वारा कांवड़िए को गंगाजल लाकर दिया गया और सकुशल रवाना किया गया। एसपी सिटी ने यह भी स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो में लगाए गए पुलिसकर्मी के शराब पीने के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल जांच में किसी भी तरह के सेवन की पुष्टि नहीं हुई, जिसके बाद यह आरोप निराधार साबित हुआ। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी से बचना चाहिए।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×