ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 01, 2026 02:46 PM IST
अपराध

नाबालिग दुष्कर्म मामले में प्रदर्शनकारियों ने की होटल में तोड़फोड़

ऋषिकेश। नाबालिग से दुष्कर्म की घटना से आक्रोशित लोगों ने उस होटल के बाहर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया, जहां दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस दौरान भीड़ ने होटल में तोड़फोड़ कर अपना आक्रोश जताया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इधर, मामले में होटल प्रबंधन की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। पुलिस ने होटल संचालक को पूछताछ के लिए बुलाया है। उधर, घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में आक्रोश बना हुआ है। स्थानीय लोगों की मांग है कि नाबालिग के साथ हुई घटना में शामिल आरोपियों के साथ किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।  फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ-साथ होटल प्रबंधन की भूमिका समेत मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पीड़िता की पहचान से जुड़ी किसी भी जानकारी को सार्वजनिक न करने की भी पुलिस ने अपील की है। पुलिस ने लोगों से यह भी अपील की है कि कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में न लें, तोड़ फोड़ जैसी घटनाओं से माहौल खराब होता है।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पीड़िता और आरोपी के बीच संपर्क सोशल मीडिया ऐप के जरिए हुआ था। आरोपी बाहरी क्षेत्र का रहने वाला है। वहीं, पुलिस ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी है। संभावित ठिकानों और जानकारों के यहां पुलिस दबिश दे रही है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×