ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: August 16, 2026 01:18 PM IST
राज्य

गहरी खाई में गिरा पिकअप, एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत

देहरादून। रविवार सुबह जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र में  एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर खाई में जा गिरा। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल है। सूचना पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल को खाई से बाहर निकाला।
 देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र में एक पिकअप वाहन टियूटाड की ओर से त्यूणी की ओर जा रहा था, तभी टियूटाड के समीप सुबह पिकअप वाहन चालक गाड़ी से नियत्रंण खो बैठा और वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि वाहन में तीन लोग सवार थे, लेकिन घटना के बाद मौके पर पहुंचे वाहन स्वामी का कहना है कि हादसे में मृतक व घायल वाहन चालक नहीं है। वहीं वाहन चालक का मोबाइल फोन ऑफ आ रहा है।
वहीं हादसे की सूचना स्थानीय ग्रामीणों द्वारा थाना त्यूणी पुलिस को दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष कुलदीप शाह की टीम और एसडीआरएफ के जवानों ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया। जिसके बाद घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी उपचार के लिए लाया गया, जबकि एक की मौके पर मौत हो गई। वाहन दुर्घटना में एक गंभीर घायल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी में इलाज चल रहा है और एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पंचायत नामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।मृतक की पहचान खजान लाल (उम्र 40 साल) पुत्र दुर्भी लाल ग्राम सुनकडी पो सांकरी थाना मोरी और घायल की पहचान रविन लाल (उम्र 34 साल) पुत्र रकमू लाल ग्राम सुचाणू ,पो नेटवाड तहसील मोरी के रूप में हुई है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×