ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: August 15, 2026 03:40 PM IST
राष्ट्रीय

बाबा भी मिला रहे हैं कॉकरोच के सुर में सुर

हरिद्वार। योगगुरु बाबा रामदेव ने जेन—जी आंदोलन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में चारों तरफ हंगामा है। छोटे छोटे स्कूल कॉलेजों से बच्चे निकल रहे हैं। वहां टीचर, किताब, लाइट, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी है। उन्होंने कहा कि जहां सब कुछ है, वहां पढ़ाई में नकल हो जाती है, पेपर लीक हो जाता है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हरिद्वार में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने मौजूदा शिक्षा व्यवस्था और सरकारी भर्ती प्रकियाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने बिजली, शिक्षकों की कमी, सरकारी नौकरियों के इंटरव्यू में घोटाला समेत तमाम मुद्दों को उठाया।
योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा कि देश में चारों तरफ हंगामा है। बच्चे कह रहे कि हमारे यहां टीचर नहीं है, लाइट नहीं है, पानी नहीं है, शौचालय नहीं है। उन्होंने कहा कि कहीं नकल हो जाती है, कहीं पेपर लीक हो जाता है तो कहीं सरकारी नौकरियों के इंटरव्यू में 99% घोटाला होता है। उन्होंने चेतावानी देते हुए कहा कि सुधर जाओ, नहीं तो आंदोलन और ज्यादा हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश में घपला भी बहुत है।
बाबा रामदेव ने आरोप लगाया कि सरकारी नौकरियों में इंटरव्यू के दौरान 90 से 99 प्रतिशत तक घोटाला होता है। अपने जाति, वर्ग, समुदाय और विचार के लोगों को नौकरी देते हैं और बाकियों को धक्का मार देते हैं। उन्होंने कहा कि यह सब अपमानजनक और लोकतंत्र के खिलाफ है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ हम सत्यमेव जयते की बात कर रहे हैं। दूसरी तरफ पहले से तय करके लाखों करोड़ों रुपए लेकर नौकरियां बांटी जा रहीं हैं। यदि देश में आंदोलन ही चलते रहे तो, यह देश कैसे चलेगा। उन्होंने कहा कि अब सरकारी नौकरियों में 50 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपये लेकर भर्ती का खेल चल रहा है।
स्वामी रामदेव ने कहा कि अभी भी समय है, सुधर जाओ। नहीं तो देश में और भी ज्यादा आंदोलन हो सकते हैं। उन्होंने कहा वैसे तो आंदोलन के नाम पर वह अराजकता का समर्थन और उसे बर्दाश्त नहीं करते हैं। लेकिन यह भी सच है कि देश में घपला भी बहुत है। उन्होंने कहा कि ये घपले ठीक कर लो, कहीं ऐसा न हो कि बाबा रामदेव को दोबारा आंदोलन करने पड़े। उन्होंने कहा कि आज देश में नफरत और घृणा का ऐसा माहौल बन गया है कि देश की संसद में पक्ष और विपक्ष पाकिस्तान और हिंदुस्तान की तरह एक दूसरे के खिलाफ खड़े हैं।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×