ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: August 16, 2026 03:45 PM IST
अपराध

मंदिर से पूजा करके घर लौट रही महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

उधम सिंह नगर। रविवार सुबह काशीपुर के टांडा उज्जैन क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में मंदिर से पूजा कर घर लौट रहीं 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला अपने घर के सामने स्थित शिव मंदिर से पूजा-अर्चना कर सड़क पार करते हुए घर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही हाइड्रा क्रेन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार द।. हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं और उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा क्रेन को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश के साथ हादसे की जांच में जुटी है। मृतका के शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
घटना के मुताबिक,रविवार सुबह टांडा उज्जैन निवासी सुनील यादव की पत्नी राज कुमारी यादव, उम्र 52 वर्ष,  अपने घर के ठीक सामने स्थित शिव मंदिर में पूजा करने गई थी। पूजा-अर्चना पूरी करने के बाद वह मंदिर से बाहर निकलीं और सड़क पार कर अपने घर की ओर जाने लगी। इसी दौरान सामने से आ रही हाइड्रा क्रेन ने उन्हे टक्कर मार दी। हाइड्रा की टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तत्काल महिला की मदद के लिए मौके पर पहुंचे। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल महिला को 108 एंबुलेंस के जरिए काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय भेजा गया।
महिला की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही थी। एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। राजकीय चिकित्सालय पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों द्वारा मौत की पुष्टि किए जाने के बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी गई।
महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। अचानक हुए हादसे ने परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया। आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में परिवार के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। बताया जा रहा है कि मृतका की एक बेटी है, जिसकी शादी रामपुर में हुई है। हादसे की सूचना बेटी और उसके ससुराल पक्ष को भी दी गई।
उधर, हादसे के बाद हाइड्रा क्रेन का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हाइड्रा क्रेन को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और दुर्घटना के समय हाइड्रा क्रेन की गति कितनी थी।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×