अल्मोड़ा। मंगलवार सुबह धार की तुनी क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान अचानक एक दीवार भरभराकर गिर गई। इस हादसे में दीवार के मलबे के नीचे दबने से दो नेपाली मजदूरों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में इसकी सूचना प्रशासन को दी गयी। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और राज्य आपदा मोचन बल की टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि, मलबे में दबे दोनों मजदूरों को बचाया नहीं जा सका और उनकी मृत्यु की पुष्टि हो गई है। उसके बाद रेस्क्यू टीम ने आवश्यक कार्यवाही के लिए दो मजदूरों के शव को पुलिस को सौंप दिया है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन इस पूरे प्रकरण की जांच कर रहा है।
गौरतलब है कि इससे पूर्व हवालबाग ब्लॉक में भी मलबे में दबने की घटना में तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि घटनास्थल पर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। राहत-बचाव दल आगे की कागजी व विधिक कार्रवाई में जुटा हुआ है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik