ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: August 19, 2026 04:04 PM IST
अपराध

भीषण सड़क हादसे में दो की मौत,पांच की हालत नाजूक

देहरादून। बुधवार सुबह डोईवाला टोल प्लाजा पर के पास बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि पांच घायल हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। वाहन में कुल सात लोग सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
देहरादून-हरिद्वार रोड पर मणिमाई मंदिर के पास बुधवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टोल के पास सड़क किनारे खड़े लोडिंग वाहन से एक इको गाड़ी टकरा गई। हादसे के वक्त इको में सात लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि आगे बैठे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।हर्रावाला चैकी प्रभारी कमलेश गौड ने बताया कि इको गाड़ी देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही थी। इसी दौरान उसके आगे चल रहे लोडिंग वाहन का अचानक टायर निकल गया। टायर निकलने के बाद लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर इको गाड़ी से टकरा गया और इको भी लोडिंग वाहन से जा भिड़ी।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×