ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: August 04, 2026 04:40 PM IST
अपराध

भारी मात्रा में चरस सहित दो गिरफ्तार

चम्पावत। नशा तस्करी में लिप्त दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से लगभग डेढ़ किलो चरस बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज एसओजी व थाना लोहाघाट पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ नशा तस्कर नशीले सामान की एक बड़ी खेप सहित आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एसओजी व लोहाघाट पुलिस क्षेत्र में संयुक्त चैकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को देवीधार पंचेश्वर रोड, लोहाघाट में बाइक सवार दो संदिग्ध आते हुए दिखायी दिये। पुलिस ने जब उन्हे रूकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़कर भागने लगे। इस पर उन्हे घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 1.490 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में उन्होने अपना नाम आयुष चंद्र आर्य पुत्र स्व. चंद्र प्रकाश, निवासी पुनेठा पेट्रोल पंप के पास, छतार, जनपद चम्पावत व सौरव टम्टा पुत्र दिनेश राम, निवासी ग्राम नसखोला, थाना पंचेश्वर, जनपद चम्पावत बताया। बताया कि बरामद चरस उन्होंने स्थानीय स्तर पर ही तैयार की थी जिसे वह चम्पावत के एक व्यक्ति को ऊचे दाम में बेचने के उद्देश्य से ले जा रहे थे। बहरहाल पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं मेें मुकदमा दर्ज कर उन्हे न्यायालय मे पेश किया जहंा से उन्हे जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×