रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत सरदार भगतसिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ बसुन्धरा उपाध्याय वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना,रोवर्स रेंजर के द्वारा तिरंगा रैली का सफल आयोजन किया गया। रैली में महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
रैली के दौरान रोवर्स रेंजर,राष्ट्रीय सेवा योजना,बी0एड0,बी0बी0ए0,एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति से ओत-प्रोत नारों के माध्यम से राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव का संदेश दिया। रैली का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना तथा स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करना था।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं महाविद्यालय प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। सभी ने अपने घरों में तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।
रैली का वातावरण देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत रहा। हर घर तिंरगा आयोजन में उपस्थित प्रो0दीपा वर्मा,डॉ बिपिन चन्द्र जोशी,डॉ रविन्द्र,डॉ मुन्नी जोशी,कमलकांत, डॉ अश्वनी,डॉ प्रदीप,डॉ रिछारिया,डॉ सिद्ध,डॉ अनिल,डॉ नवीन,एवं छात्र छात्राओं में अभिषेक दास गुप्ता कमल जोशी, शिवम यादव, छात्रसंघ अध्यक्ष रजत बिष्ट, रोहित भट्ट, अभिषेक दास, कमलेश चौधरी, प्रांजल सुयाल, अभिषेक कोली, गणेश भट्ट, प्रकाश दास एवं प्रथम मालवीय, अनुभव ,अरबाब,अजय मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे| कार्यक्रम के अंत में वंदे मातरम् के सामूहिक गान के साथ राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ बसुन्धरा उपाध्याय द्वारा दिया गया।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik