ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: August 25, 2026 03:07 PM IST
अपराध

भारी मात्रा में चोरी की कॉपर की तार सहित तीन गिरफ्तार

देहरादून। कापर की तार चोरी मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास 60 मीटर चुरायी गयी कापर वायर बरामद हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती 21 अगस्त को प्रभुदयाल पुत्र शरनदास निवासी इको दून होटल, पटेलनगर द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर तहरीर देकर बताया गया था कि उनके होटल में लगे एसी की काँपर तार को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी। पुलिस द्वारा घटना स्थल तथा उसके आसकृपास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी तथा बीती रात एक सूचना के आधार पर पुलिस ने चक्की टोला जाने वाले रास्ते से चैकिंग के दौरान चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को घटना में चोरी की गयी 60 मीटर कापर वायर के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होने अपना नाम ललित साहनी उर्फ लाल बुआ पुत्र मनोज साहनी निवासी ग्राम भगवानपुर कल्याणपुर जिला समस्तीपुर बिहार हाल न्यू पटेलनगर देहरादून, विवेक साहनी उर्फ मार्टिन पुत्र मनोज साहनी निवासी ग्राम भगवानपुर कल्याणपुर जिला समस्तीपुर, बिहार हाल पता न्यू पटेलनगर व वंश यादव पुत्र पप्पू यादव निवासी केयर आँफ श्रीमति माला निवासी न्यू पटेलनगर, देहरादून बताया। बताया कि वे सभी नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। आरोपी उक्त चोरी के माल को बेचने की फिराक में थे, इससे पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त विवेक साहनी का पूर्व में भी चोरी के अभियोग में जेल जाना प्रकाश में आया है, जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×