ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: December 08, 2025 11:56 AM IST
उत्तराखंड

“सुबह की सनसनीखेज़ वारदात: दो सगे भाइयों समेत तीन की संदिग्ध मौत, कमरे में मिले तीनों शव—कारण सुनकर दहल उठे लोग”

देहरादून। त्यूणी क्षेत्र के भूठ गांव से रविवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। राजकीय हाईस्कूल के एक कमरे में रह रहे तीन मजदूर मृत पाए गए। मृतकों की पहचान प्रकाश, संजय (दोनों सगे भाई) और उनके रिश्तेदार संदीप के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला और अंदर से तेज एलपीजी गैस की गंध आने लगी। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार सरदार सिंह राणा और उनकी टीम मौके पर पहुंचे। टीम ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, तो तीनों युवक अचेत हालत में पाए गए।

जांच में पता चला कि कमरे में गैस सिलिंडर पूरी तरह खाली था और दम घुटने जैसी स्थिति बनी हुई थी। राजस्व पुलिस के अनुसार, शुरुआती तौर पर यह गैस लीकेज के कारण हुई दम घुटने से मौत का मामला लग रहा है। हालांकि, अंतिम पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी।

घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय प्रशासन ने परिवार को हर संभव सहायता देने और मामले की विस्तृत जांच करने की बात कही है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×