ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: August 23, 2026 11:09 AM IST
राज्य

शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

हरिद्वार। जिले के रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा में शराब कैंटीन संचालक अमन की हत्या के बाद पुलिस टीमें लगातार हत्यारोपियों की तलाश में जुटी रही। इसी क्रम में शनिवार देर रात नगला इमरती क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया. जबकि उसके दो अन्य साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए. घायल बदमाश को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि पुलिस फरार हुए उसके अन्य साथियों की तलाश में लगातार कॉम्बिंग करती रही, जिसके बाद उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया।
शुक्रवार देर रात सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा में 26 वर्षीय शराब कैंटीन संचालक अमन की बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद पुलिस ने हत्यारोपियों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर उनकी तलाश तेज कर दी गई थी। उधर, मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया, जिसके बाद मौके से फरार हुए बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमों ने आसपास के इलाके में कांबिंग अभियान शुरू कर दिया। साथ ही पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश की पहचान सौरभ पुत्र देशराज निवासी ढंडेरा के रूप में हुई है जो अमन हत्याकांड का मुख्य आरोपी है।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में सौरभ ने अमन हत्याकांड में खुद समेत तीन लोगों के शामिल होने की बात बताई है। हालांकि पुलिस टीम फरार हुए उसके अन्य साथियों की लगातार कॉम्बिंग करती रही, जिसके बाद पुलिस टीम ने मुठभेड़ में फरार दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के नाम अर्पित सैनी (उम्र 19 वर्ष) पुत्र कुलबीर सैनी निवासी ग्राम ठसका कोतवाली मंगलौर और दीप यादव (उम्र 19 वर्ष) पुत्र जोगिंदर यादव निवासी माता वाला हसन बाग कस्बा लंढौरा कोतवाली मंगलौर है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×