ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: August 20, 2026 01:59 PM IST
अपराध

आफिस में घुसकर बदमाशों ने की लाखों की लूट

हल्द्वानी। हल्द्वानी के गोरापड़ाव  मंडी चौकी क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक ऑफिस में घुसकर बंदूक के दम पर लाखों रुपये और कीमती सामान लूट लिया। बताया जा रहा है कि 10 से 12 बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। बदमाश करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की दो चेन और 12 मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों ने एक ऑफिस में घुसकर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि करीब 10 से 12 बंदूकधारी बदमाश ऑफिस में पहुंचे और हथियारों के बल पर वहां मौजूद लोगों को डराकर लूटपाट की. बदमाश वारदात के बाद करीब 8 लाख रुपये की नकदी, सोने की दो चेन और 12 मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही हल्द्वानी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों को सक्रिय कर दिया है। आसपास के इलाकों के साथ ही जिले की सीमाओं और बॉर्डर क्षेत्रों में भी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीमों की ओर से आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बदमाशों की पहचान के साथ ही उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। जिस ऑफिस में लूट की वारदात हुई है, वहां किसी अन्य तरह की गतिविधि संचालित होने की भी जानकारी पुलिस को मिली है। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है और ऑफिस से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बदमाशों की संख्या, उनके पास मौजूद हथियार, इस्तेमाल किए गए वाहन और लूट की पूरी रकम को लेकर पुलिस जांच के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी। मंडी चौकी क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×