ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 01, 2026 10:04 PM IST
  • Updated: March 01, 2026 10:04 PM IST
उत्तराखंड

हल्द्वानी में गूंजा वीर नारियों और सैनिकों का जयकारा; सम्मान पाकर भावुक हुए सीमा के प्रहरी

देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों और राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों के परिवारों (वीर नारियों) के सम्मान में हल्द्वानी में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर साल की भांति इस वर्ष भी उत्तर भारत एरिया द्वारा आयोजित इस समारोह में नैनीताल और अल्मोड़ा जनपद के पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को उनके बेहतर कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

रामनगर से उमड़ा पूर्व सैनिकों का हुजूम कार्यक्रम में रामनगर से पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कुलवंत सिंह रावत के नेतृत्व में लगभग 20 पूर्व सैनिकों ने प्रतिभाग किया। वहीं मालधन से नायब सूबेदार भोपाल राम और नायब सूबेदार चंडी प्रसाद के नेतृत्व में 30 पूर्व सैनिकों ने समारोह की शोभा बढ़ाई। पूर्व सैनिक कल्याण एवं उत्थान समिति के सचिव हवलदार भुवन सिंह डंगवाल ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 65 पूर्व सैनिकों ने हिस्सा लेकर लाभ उठाया।

वीर नारियों और आहत सैनिकों का सम्मान कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वीर नारियों और युद्ध आहत सैनिकों का सम्मान रहा। उत्तर भारत बरेली द्वारा सम्मानित होने वाली वीर नारियों में कमला देवी डंगवाल (पत्नी शहीद रघुनाथ सिंह डंगवाल), जयंती देवी (पत्नी शहीद राम प्रसाद ध्यानी), और प्रमिला देवी (माता सोहन सिंह) शामिल थीं। इनके अलावा युद्ध आहत पूर्व सैनिक हवलदार चंदन राम और बहादुर सिंह भंडारी को भी सम्मानित किया गया।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×