ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 26, 2026 08:50 PM IST
  • Updated: March 26, 2026 08:56 PM IST
उत्तराखंड

हल्द्वानी में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

हल्द्वानी में उस समय उत्सव जैसा माहौल बन गया जब उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा का पहली बार शहर आगमन हुआ। हल्द्वानी की सड़कों पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था।

भाखड़ा पुल से लेकर कुमाऊं संभाग कार्यालय तक सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ उनका भव्य स्वागत किया। पूरा मार्ग भगवा झंडों से सजा हुआ था और हर तरफ उत्साह का माहौल था। यह स्वागत जुलूस देखते ही देखते एक विशाल रैली में बदल गया, जिसमें युवा, महिलाएं और वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पुष्प वर्षा कर मंत्री का अभिनंदन किया। कुमाऊं संभाग कार्यालय पहुंचने पर आयोजित समारोह में उन्हें शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच से नेताओं ने उनके संघर्ष, जमीनी जुड़ाव और संगठन के प्रति समर्पण की सराहना की।

अपने संबोधन में मंत्री कैड़ा ने कहा कि यह स्वागत उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शहरी विकास, जल निकासी, स्वच्छता और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने हल्द्वानी को कुमाऊं का प्रवेश द्वार बताते हुए कहा कि यहां का विकास पूरे क्षेत्र की प्रगति से जुड़ा है। बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता होगी।

कार्यक्रम के अंत में मंत्री ने कार्यकर्ताओं और जनता का आभार जताते हुए कहा कि संगठन की ताकत ही सबसे बड़ी पूंजी है, और उसी के सहयोग से विकास योजनाएं जमीन पर उतरती हैं। पूरे आयोजन ने यह साफ

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×