ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: August 25, 2026 01:36 PM IST
राज्य

बुधवार को निकलेगी विशाल टपकेश्वर शोभायात्रा,रूट रहेंगे डाइवर्ट

देहरादून।  बुधवार   26 अगस्त को शिवाजी धर्मशाला से टपकेश्वर शोभायात्रा का कार्यक्रम होना है। जिसे देखते हुए दून पुलिस ने देहरादून शहर का यातायात प्लान तैयार किया है। शोभायात्रा का रूट शिवाजी धर्मशाला से टपकेश्वर मंदिर तक रहेगा। शोभायात्रा का रूट शिवाजी धर्मशाला से सहारनपुर चैक होते हुए झंडा बाजार होकर पल्टन बाजार से घंटाघर होकर बिंदाल होते हुए कैंट क्षेत्र से डाकरा बाजार होकर गढ़ी कैंट चैक से टपकेश्वर मन्दिर तक जाएगी।
 शोभायात्रा के शिवाजी धर्मशाला से प्रस्थान करने पर निंरजनपुर मंडी लालपुल और मातावाला बाग कट से सहारनपुर चैक की ओर आने वाले यातायात को जीएमएस रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा। प्रिन्स चैक, रेलवे स्टेशन से आने वाले यातायात को रोक-रोक कर छोड़ा जायेगा। शोभायात्रा के सहारनपुर चैक पर पहुंचने से पहले बल्लीवाला और लक्ष्मण चैक से कोई भी वाहन सहारनपुर चैक की ओर नहीं आयेगा। वाहनों को बल्लीवाला से कमला पैलेस की ओर व लक्ष्मण चैक से पार्क रोड की ओर भेजा जायेगा।
शोभायात्रा के सहारनपुर चैक से झंडा बाजार में प्रवेश करने और सहारनपुर चैक पर यातायात के सामान्य होने पर सभी डाइवर्जन को सामान्य कर दिया जायेगा। शोभायात्रा के घंटाघर पहुंचने पर घंटाघर से चकराता रोड जाने वाले यातायात को दिलाराम चैक की ओर से अपने गंतव्य स्थान की ओर भेजा जायेगा। बल्लूपुर की ओर से आने वाले यातायात को बल्लूपुर से किशननगर चैक से बिन्दाल चैकी कट, बिन्दाल ध् कैण्ट क्षेत्र की ओर होते हुए दिलाराम चैक की ओर यातायात के दबाव के अनुसार डायवर्ट किया जायेगा। शोभायात्रा का पिछला हिस्सा बिन्दाल कट पास करने पर सभी डाईवर्जन सामान्य किये जाएंगे।
शोभायात्रा के पोस्ट ऑफिस पहुंचने पर वाटिका तिराहा से आने वाला यातायात आकाशगंगा तिराहा होते हुए पोस्ट ऑफिस की ओर भेजा जायेगा। पोस्ट ऑफिस से वाटिका तिराहा जाने वाले यातायात को रोक-रोक कर छोड़ा जायेगा। शोभायात्रा का पिछला हिस्सा डाकरा रोड पास करने पर यातायात सामान्य कर दिया जायेगा।
बैरियर/डायवर्ट प्वांइटरू पटेल नगर मण्डी,बल्लीवाला चैक,मातावाला बाग तिराहा,बल्लुपूर चैक,कौलागढ चैक,दर्शन लाल चैक,प्रिंस चैक और घंटाघर, वाहन चालकों से अनुरोध की समय 14 बजे से 20 बजे तक घंटाघर, चकराता रोड़, बल्लूपुर से घंटाघर मार्ग का प्रयोग न करते हुए अन्य वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करें। शोभायात्रा के मद्देनजर सभी प्रकार के लोडिंग वाहनों का समय सुबह 10.00 बजे से 20.00 बजे तक शहर क्षेत्र में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
एसपी ट्रैफिक जितेंद्र चैधरी ने बताया कि देहरादून की सभ्रान्त नागरिकों और जनता से अपील है कि शोभायात्रा मार्गो का प्रयोग न करते हुए अपने गंतव्य स्थान के लिये अन्य वैकल्पिक और डाइवर्जन मार्गो का प्रयोग कर देहरादून पुलिस को अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×