ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: August 07, 2026 03:23 PM IST
राज्य

कार खाई में गिरने से पांच की मौत,एक गंभीर

पौड़ी। शुक्रवार सुबह को देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर सबदरखाल के पास कार के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी बताया जा रहा है।
फिलहाल जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर  शुक्रवार को सबदरखाल के पास एक कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि कार देवप्रयाग से पौड़ी की ओर आ रही थी। तभी अचानक सबदरखाल के पास ये हादसा हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ को भी सूचना दी गई। एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया और खाई में उतरकर कार सवार छह लोगों को रेस्क्यू कर ऊपर सड़क पर लाईए लेकिन तब तक पांचों लोग दम तोड़ चुके थे। फिलहाल पुलिस हादसे में मारे गए लोगों की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।
वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसे पहले पुलिस ने बागी अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।् घायल को हायर सेंटर श्रीनगर भेजा गया है। फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ आसपास के इलाकों में खोज कर रही है कि कहीं कोई और व्यक्ति तो कार में सवार नहीं था।् सभी लोग हरिद्वार के है, जो पौड़ी में कुछ काम से आ रहे थे, अभी दुर्घटना के कारणों का पता नही लग पाया है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×