ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: August 03, 2026 03:47 PM IST
अपराध

पिता पर अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप,पुलिस कर रही जांच

रुद्रपुर। शहर से रिश्तों का शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति पर अपनी ही 10 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि घटना के समय आरोपी शराब के नशे में था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
महिला की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो  अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि रविवार देर रात करीब एक बजे वह अपने तीन वर्षीय पुत्र के साथ एक चारपाई पर सो रही थी, जबकि उसकी 10 वर्षीय पुत्री पास में दूसरी चारपाई पर सोई हुई थी। इसी दौरान उसका पति शराब के नशे में घर पहुंचा और पुत्री के पास जाकर लेट गया।
महिला ने बताया कि कुछ देर बाद उसकी पुत्री अचानक घबराकर चिल्लाने लगी। उसे लगा कि बच्ची शायद कोई बुरा सपना देखकर डर गई है। उसने बच्ची को शांत कराया और दोबारा सुलाने के बाद कमरे की लाइट बंद कर दी, लेकिन कुछ ही देर बाद बच्ची फिर से असहज होकर हरकत करने लगी। इस बार महिला को संदेह हुआ तो उसने तुरंत कमरे की लाइट जलाई।
महिला का आरोप है कि लाइट जलाते ही उसने देखा कि उसका पति अपनी ही पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। यह देखकर वह स्तब्ध रह गई। उसने तत्काल बच्ची को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और पति का विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और धमकी दी कि यदि उसने इस घटना की जानकारी किसी को दी या पुलिस में शिकायत की तो वह उसे जान से मार देगा।
घटना के बाद महिला ने हिम्मत जुटाई और अपनी पुत्री के साथ पुलिस के पास पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उसने आरोपी पति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित तहरीर सौंपी। मामले की जांच कर रहीं एएसआई विनीता नेगी ने बताया कि महिला की शिकायत प्राप्त हो गई है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। बच्ची और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अन्य आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×