मसूरी। शनिवार को कंपनी गार्डन क्षेत्र में एक 41 वर्षीय पूर्व सैनिक ने आत्महत्या कर ली। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।
मसूरी कोतवाल देवेंद्र चैहान ने बताया कि, शनिवार को भारत सिंह रावत पुत्र शेर सिंह रावत ने कोतवाली मसूरी में सूचना दी कि उनके साले (पत्नी का भाई) नवांग त्सेरिंग पुत्र लोबसांग, निवासी कंपनी गार्डन मसूरी ने अपने किराए के मकान के बाहर आत्मघाती कदम उठाया है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और चीता मोबाइल कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए फील्ड यूनिट को भी जांच के लिए बुलाया। मौके पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई, ताकि घटना से जुड़े साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जा सके। इसके बाद शव को सिविल अस्पताल मसूरी भेजा गया, जहां पंचायतनामा और पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की गयी। परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि नवांग त्सेरिंग पिछले कुछ समय से कंपनी गार्डन क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। परिजनों के मुताबिक वह करीब तीन साल पहले सेना से सेवानिवृत्त हुआ था। उसके भाई तेनजिंग रेबियल और जीजा भारत सिंह रावत ने पुलिस को बताया कि वो नशे का आदी था और मानसिक तनाव से भी जूझ रहा था। परिजनों के अनुसार, इससे पहले भी वह दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था.घटना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आसपास के लोगों और परिजनों से जानकारी जुटाई। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना से पहले नवांग की किसी से बातचीत हुई थी या नहीं। और उसके हालिया व्यवहार में कोई बदलाव आया था या नहीं। फिलहाल पुलिस ने मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik