ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: August 10, 2026 11:30 AM IST
राज्य

देर रात उत्तरकाशी और टिहरी में महसूस किए गए भूंकप के झटके

देहरादून। रविवार देर रात जनपद उत्तरकाशी और टिहरी  में भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का तेज झटका आया, जबकि टिहरी में 2.0 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज हुआ। दोनों ही जनपदों में जान-माल के किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार रविवार देर रात उत्तरकाशी में यमुना घाटी और गंगा घाटी सहित कई क्षेत्रों में भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। भूकंप का झटका इतना तेज था कि लोग तुरंत अपने घरों से बाहर आ राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी तीव्रता 4.2 बताई है। भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी जिले में था। इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर दर्ज की गई। केंद्र बडकोट तहसील मुख्यालय के नजदीक राजगढ़ी के आसपास बताया जा रहा है।गए। उन्होंने अपने आसपास के लोगों को फोन कर भूकंप के बारे में पूछा। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, यह झटका देर रात करीब 1.21 बजे आया। उत्तरकाशी में आए तेज भूकंप के कारण लोग घरों से बाहर निकल आए थे। कई लोगों ने तुरंत अपने परिजनों और पड़ोसियों से फोन पर संपर्क किया। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने देर रात आए भूकंप की जानकारी दी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने भूकंप का केंद्र और गहराई दर्ज की। दोनों ही जिलों में प्रशासन ने किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं दी है।टिहरी गढ़वाल के कीर्तिनगर और घनसाली क्षेत्र में भी भूकंप महसूस किया गया। यह सोमवार तड़के आया और इसकी तीव्रता 2.0 थी। यह बहुत हल्का भूकंप था, जिसकी गहराई 5 किलोमीटर रही। जिले में इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×