ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 19, 2025 10:48 AM IST
उत्तराखंड

"पार्षदों ने जिलाधिकारी से की मुलाकात, नगर सुधार के लिए उठाई त्वरित कार्रवाई की मांग"

अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र के समस्त पार्षदगण मंगलवार को नव नियुक्त जिलाधिकारी से शिष्टमंडल के रूप में मिले। बैठक में पार्षदों ने जिलाधिकारी का स्वागत किया और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

बैठक में नगर की लंबित जनहित से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। पार्षदों ने नगर आयुक्त की जल्द नियुक्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि आयुक्त पद के रिक्त रहने से सफाई, निर्माण कार्य, जल आपूर्ति और अन्य दैनिक सेवाओं में बाधा आ रही है। उन्होंने आशा जताई कि आयुक्त की नियुक्ति से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और रुके हुए कार्य समय पर पूरे होंगे।

पार्षदों ने शहर में लगातार बढ़ती बंदरों की समस्या को भी गंभीरता से उठाया। उन्होंने सुझाव दिया कि फॉरेस्ट विभाग और नगर निगम की संयुक्त बैठक बुलाकर बंदरों के नियंत्रण के लिए समन्वित अभियान चलाया जाए।

जिलाधिकारी ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि नगर आयुक्त की नियुक्ति सहित अन्य समस्याओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और समाधान के लिए ठोस कदम उठाएगा।

पार्षदों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयासों से नगर की ज्वलंत समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा और शहर की व्यवस्थाओं में सुधार देखने को मिलेगा।

उपस्थित पार्षद: मुकेश कुमार, चंचल दुर्गापाल, अंजू बिष्ट, रोहित सिंह कार्की, रीना टम्टा, दीपक कुमार, हेम तिवारी, भूपेंद्र जोशी, वैभव पांडे, कमलेश मेर, गुंजन चम्याल, जानकी पांडे, नवीन चंद्र आर्य, अनूप भारती, इंतकाब कुरैशी।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×