उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोटद्वार स्थित सिद्धबली मंदिर में माथा टेककर बाबा सिद्धबली का आशीर्वाद लिया।
मंदिर प्रांगण में मुख्यमंत्री का स्वागत लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत ने किया। योगी आदित्यनाथ हेलिकॉप्टर से कोटद्वार पहुंचे और ग्रास्टनगंज हेलीपैड पर उतरकर कार से दोपहर 2:45 बजे मंदिर पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने बाबा सिद्धबली के समक्ष करबद्ध प्रार्थना की और नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
सीएम के आगमन से पहले पौड़ी प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। मंदिर के आसपास का क्षेत्र सुरक्षा घेरे में रखा गया और लोगों को कुछ समय के लिए हटाया गया।
योगी आदित्यनाथ के मंदिर पहुंचने पर विधायक महंत दिलीप रावत ने उन्हें बाबा के दर्शन कराने के लिए मार्गदर्शन किया।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik