उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने बहुगुणा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि बहुगुणा एक दूरदर्शी नेता और कुशल प्रशासक थे, जिन्होंने अपने जीवन में हमेशा जनसेवा को प्राथमिकता दी।
सीएम धामी ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा ने अपने राजनीतिक जीवन में जनहित को सर्वोपरि रखा और समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया।उन्होंने यह भी कहा कि बहुगुणा के आदर्श और विचार आज भी समाज और राजनीति को दिशा देने का काम कर रहे हैं, और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik