ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: August 04, 2026 02:20 PM IST
राष्ट्रीय

अरविंद केजरीवाल को पीएम आवास जाने से रोका, धरने पर बैठे आप नेता

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च किया। हालांकि पुलिस ने उन्हें फिरोजशाह रोड पर रोक दिया। पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी के नेता धरने पर बैठ गए हैं।
केजरीवाल का कहना है कि आज हम 2 लाख से ज्यादा पेटिशन लेकर प्रधानमंत्री आवास जा रहे हैं। हमारे साथ 100 ऐसे लोग हैं जिनकी गाड़ियां ई20 ने खराब कर दीं। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री जनता की आवाज जरूर सुनेंगे।केजरीवाल के साथ मनीष सिसोदिया और संजय सिंह भी हैं। दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी भी केजरीवाल के इस मार्च में शामिल हैं।
अरविंद केजरीवाल की केंद्र सरकार से मांग है कि या तो ई—20 पेट्रोल को वापस लिया जाए या फिर इसके दाम 85 रुपए प्रति लीटर किए जाएं। साथ ही लोगों को विकल्प दिया जाए कि वो अपनी मर्जी के हिसाब से शुद्ध पेट्रोल या इथनोल मिक्सड पेट्रोल गाड़ियों में भरवां सकें।
दिल्ली पुलिस कमिश्नर को सैकड़ों वकीलों की ओर से एक रिप्रजेंटेशन सौंपी गई है जिसमें केजरीवाल के प्रस्तावित मार्च को लेकर गंभीर चिंता जताई गई है। रिप्रजेंटेशन में कहा गया है कि प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास देश के सबसे संवेदनशील और उच्च—सुरक्षा वाले स्थलों में से एक है। ऐसे स्थान की ओर किसी भी प्रकार की सार्वजनिक लामबंदी राष्ट्रीय सुरक्षा, कानून—व्यवस्था और संवैधानिक पदाधिकारियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×