ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 08, 2025 08:11 PM IST
उत्तराखंड

एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने 1.208 किग्रा चरस के साथ नशा तस्करी के आरोपी को किया गिरफ्तार।

सितारगंज। एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने जनपद चंपावत के थाना टनकपुर क्षेत्र से करीब 1.208 किग्रा चरस बरामद की। चरस की कीमत करीब सात लाख रूपये आंकी गयी है।
एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स, कुमाऊं यूनिट, रुद्रपुरने थाना टनकपुर पुलिस व एसओजी चंपावत टीम के साथ मिलकर सयुंक्त कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री नवनीत भुल्लर के अनुसार आरोपी ने बताया कि यह चरस खेतीखान के दादू नामक व्यक्ति से लाकर उत्तर प्रदेश के जनपदों में ऊंचे ऊंचे दामों में बेचता है। एसटीएफ टीम के पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। आरोपी ने अपना नाम दीपक कुमार पुत्र धर्मेंद्र शर्मा निवासी वार्ड नंबर 03, नवाब गंज, जिला बरेली बताया। एसएसपी के अनुसार एएनटीएफ कुमाऊं यूनिट ने जनवरी 2025 से अब तक 11 किलो 981 ग्राम चरस, 01 किलो 203.46 ग्राम स्मैक, 7.41 ग्राम एमडीएमए, 02 किलो 513 ग्राम अफीम जब्त की है। टीम में निरीक्षक पावन स्वरुप, एसआई विपिन चंद्र जोशी, एसआई विनोद चंद्र जोशी, जगवीर शरण, मनमोहन सिंह, महेन्द्र गिरी,वीरेंद्र चौहान, इसरार अहमद, मोहित जोशी, टनकपुर निरीक्षक चेतन रावत, एसआई ललित पांडे, संजीत कुमार, एसओ के मतलूब खान, तपेंद्र जोशी, उमेश राज शामिल रहे।


 
ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×