ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 07, 2026 01:39 PM IST
  • Updated: March 07, 2026 01:39 PM IST
उत्तराखंड

हरिद्वार पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बैरागी कैंप में जनसैलाब के बीच हुआ भव्य स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
हरिद्वार के बैरागी कैंप में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर हजारों की संख्या में भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंच पर पहुंचने के बाद अमित शाह ने हाथ उठाकर जनसमूह का अभिवादन किया, जिसके बाद पूरे कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस दौरान उत्तराखंड की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक बैरागी कैंप पहुंचे, जिससे कार्यक्रम स्थल पूरी तरह खचाखच भर गया और जनसैलाब जैसा दृश्य देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कैबिनेट मंत्री और कई विधायक भी मंच पर मौजूद रहे।
वहीं अमित शाह के दौरे को देखते हुए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही और कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×