ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 01, 2026 02:58 PM IST
राज्य

नैनीताल जिले में भारी बारिश से 25 मार्ग बाधित

नैनीताल। नैनीताल जिले में बारिश का दौर लगातार जारी है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक 31 अगस्त की सुबह साढ़े नौ बजे तक जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में प्योरा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 154 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। कालाढूंगी में 102 मिलीमीटर, खनस्यू में 62 मिलीमीटर, मुक्तेश्वर में 55.1 मिलीमीटर और हल्द्वानी में 50 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते जिले में सड़क कनेक्टिविटी भी प्रभावित हुई है। रिपोभवाली क्षेत्र में धानाचूली-खनस्यू-ओखलकांडा, रानीबाग-इमलधुरा-पदमपुरी और हल्द्वानी-चोरगलिया मार्ग बाधित बताए गए हैं। नैनीताल, हल्द्वानी, ज्योलीकोट और काठगोदाम क्षेत्र के कई ग्रामीण मार्ग भी बारिश की वजह से प्रभावित हुए हैं। प्रशासन की ओर से संबंधित खंडों और विभागों को जल्द से जल्द मार्ग खोलने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि बाधित मार्गों को खोलने की कार्रवाई गतिमान है। इन्हें खोलने की संभावित तिथि आज की निर्धारित की गई है। रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में पांच राज्य मार्ग और 20 ग्रामीण मार्ग बाधित हैं। रामनगर क्षेत्र में गार्जिया-बेतालघाट-खैरना और रामनगर-भंडारपानी मार्ग प्रभावित हैं। रामनगर में मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। देर शाम से हो रही लगातार तेज बारिश के बाद रामनगर-हल्द्वानी राज्य मार्ग पर स्थित बैलगढ़ का बरसाती नाला अचानक उफान पर आ गया। नाले में पानी का बहाव इतना तेज था कि यहां से गुजरने की कोशिश कर रहा एक बाइक सवार अचानक अनियंत्रित होकर गिरते-गिरते बचा और बहते-बहते बच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बाइक सवार को सुरक्षित बचा लिया। बताया जा रहा है कि तेज बहाव के बावजूद कुछ लोग जल्दबाजी में नाला पार करने की कोशिश कर रहे थे, जिसके चलते हादसे का खतरा बना हुआ है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×